Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल में अपर पुलिस अधीक्षक जे आर जोशी ने किया चंबा...

टिहरी गढ़वाल में अपर पुलिस अधीक्षक जे आर जोशी ने किया चंबा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए आपदा प्रबंधन और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

आप को बता दे

आज दिनांक 16.10.2024 को  जे आर जोशी अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, द्वारा थाना चंबा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

▶सर्वप्रथम  द्वारा निरीक्षण हेतु लगी सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात  द्वारा आपदा उपकरणों, सरकारी संपत्ति, माल मुकदमाती, आर्म्स-एमूनेशन का निरीक्षण कर थाने के कार्मिकों से शस्त्रों की हैंडलिंग, आवश्यकता के समय बेहतर प्रयोग एवं आपदा उपकरणों के दैवीय आपदा की स्थिति में कुशल प्रयोग किस प्रकार किया जाए के संबंध में जानकारी ली गई।

➡थाना परिसर के भोजनालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, कर्मचारी बैरक, महिला एवं शिशु सहायता पटल का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया व थाना परिसर थाना कार्यालय व भोजनालय की साफ-सफाई चैक की गई।

▶ थाना मालगृह का निरीक्षण करते हुए माल मुकदमाती/अन्य मालो / मुकदमाती वाहनो/MV Act के वाहनो को चैक करते हुए जिन मालों से संबंधित वादों का मान0 न्यायालय से निस्तारण हो गया है, के अविलंब निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष और मालखाना मोहरिर को दिशा-निर्देश दिए गए।

➡तदोपरान्त द्वारा थाना हाजा के अभिलेखो / रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों, न्यायालय व पुलिस अहकामातों, सूचना का अधिकार वह सेवक के अधिकार से संबंधित अनुरोध पत्रों/अहकामातों, लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने और माननीय न्यायालय से प्राप्त वारंटों की शत प्रतिशत तामील करने हेतु निर्देशित किया गया एवं बीट कर्मचारियों को e बीट बुक अपडेट करने के भी निर्देश दिए गए है।

▶थाना कैश बुक /विविध निधि कैश बुक को चैक करते हुए, मालखाने में रखी धनराशि चैक की गई तो धनराशि मुताबिक कैश बुक सही पाई गई।

 थाने पर मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारी गणों का सम्मेलन लिया गया जिसमे सभी से व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments