Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर में फायर टीम का अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान होटल, अस्पताल...

बागेश्वर में फायर टीम का अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान होटल, अस्पताल और पेट्रोल पंपों का फायर रिस्क निरीक्षण

आप को बता दे

फायर टीम द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित होटल, निजी अस्पताल,पेट्रोल पंपों का अग्नि– सुरक्षा एवं जोखिम के दृष्टिकोण से फायर रिस्क निरीक्षण कर चलाया गया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान।

 चन्द्रशेखर घोडके, एस0पी0  बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर को जागरूकता अभियान चलाने को निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में आज दिनांक:28.09.2024 को फायर स्टेशन बागेश्वर प्रभारी lfm  गणेश चंद्र एवं फायर कर्मियों द्वारा बागेश्वर नगर क्षेत्र में संचालित होटल, निजी अस्पताल, पेट्रोल पंपों का अग्नि– सुरक्षा एवं जोखिम के दृष्टिकोण से फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। साथ ही उपस्थित स्टाफ को जागरुकता कार्यक्रम के तहत अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम के विषय में विभिन्न प्रकार के आगो को भिन्न-भिन्न प्रकार के फायर उपकरणों के प्रयोग एवं संचालन के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें कृत्रिम आग लगाकर फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का डेमो दिया और अग्नि सुरक्षा की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया।

उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments