Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडभारत-नेपाल सीमा पर सघन गश्त और चेकिंग अभियान आतंरिक सुरक्षा के...

भारत-नेपाल सीमा पर सघन गश्त और चेकिंग अभियान आतंरिक सुरक्षा के लिए चंपावत पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई

आप को बता दे

रिपोर्ट थाना कोतवाली पंचेश्वर जनपद चंपावत

आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी मण्डलक व BOP धर्माघाट -सशस्त्र सीमा बल(SSB) द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा में कि गई सघन गश्त व चेकिंग

 पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र अंतर्गत सघन गश्त /सघन चेकिंग अभियान चला कर सतर्क दृष्टि बनाए रखने व नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त क्रम में आज दिनांक 28-09-2024 को हेमन्त सिंह कठैत- थानाध्यक्ष कोतवाली पंचेश्वर के निर्देशानुसार ASI –  सुभाष राणा- प्रभारी चौकी मंडलक व पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्रअंतर्गत भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमावर्ती ग्राम सभा बलखडा व सुगरखाल में आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत आसामाजिक व आवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखे जाने, आसामाजिक व आवांछित गतिविधियों पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाये जाने, बाहरी जनपदों व राज्यों से आये /अपरिचित व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सशस्त्र सीमा बल(SSB) BOP धर्मघाट के साथ संयुक्त सघन गश्त व चेकिंग अभियान संचालित किया गया संयुक्त चेकिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षा, क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए व ग्रामसभा क्षेत्र में निवासरत अपरिचित व्यक्तियों के सत्यापन भी किया गया।

भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कानून व शांति व्यवस्था व आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत निरन्तर गश्त व सघन चेकिंग जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments