Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार ,240.9 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़ पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार ,240.9 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक सीज

आप को बता दे

नशा तस्करों पर पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार

चरस तस्करी में लिप्त दो युवकों को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने धर दबोचा

अभियुक्तों के कब्जे से कुल 240.9 ग्राम चरस हुई बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाईक भी की सीज।

वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने के प्रयास में जुटी है पिथौरागढ़ पुलिस 

लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने हेतु एस0पी0 पिथौरागढ़,  रेखा यादव ने जनपद पुलिस को जनपदीय सीमाओं एवं भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण- सी0ओ0 पिथौरागढ़,  परवेज अली के पर्यवेक्षण में विगत दिवस एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़  ललित मोहन के नेतृत्व में टीम द्वारा बढ़ावे रोड पर हुड़दंग करने वालों पर नकेल कसने के लिये चैकिंग अभियान चलाया गया था । इस दौरान बड़ावे की तरफ से तेजी से आ रही एक मोटर साईकिल में दो युवक सवार होकर आ रहे थे जो पुलिस को देखकर मोटर साईकिल मोड़ने लगे पुलिस ने उनको रोककर चैक किया । जिनसे 240.9 ग्राम चरस बरामद हुई । अभियुक्तों से बरामद चरस के बारे में पूछताछ कर चरस तस्करी में लिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है ।

विधिक कार्यवाही- पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों क्रमशः शुभम सिंह महर व पवन मल्ल को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकिल को भी सीज किया गया । अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-शुभम सिंह महर पुत्र राम सिंह महर निवासी चन्द्रभागा ऐचोली पिथौरागढ़, मूल निवासी क्वारबन थाना पिथौरागढ़ उम्र 22 वर्ष ।
2-पवन मल्ल पुत्र मोहन मल्ल निवासी किरगांव ऐचोली पिथौरागढ़, मूल निवासी ग्राम व पोस्ट चिंगरी थाना पिथौरागढ़ उम्र 20 वर्ष ।

बरामद माल- 240.9 ग्राम अवैध चरस ।
बरामद चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत:- लगभग 48000/- रु0 ।

पुलिस टीम:- वरिष्ठ उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट, उ0नि0 बसन्त पन्त, हे0 का0 हरिओम शर्मा, का0 गोविन्द सिंह ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments