Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी में साइबर जनजागरुकता कार्यक्रम, छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की...

उत्तरकाशी में साइबर जनजागरुकता कार्यक्रम, छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी

आप को बता दे

उत्तरकाशी पुलिस ने छात्र/छात्राओं को पढाया साइबर सुरक्षा का पाठ

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में आमजन/छात्र/छात्राओं को साइबर सुरक्षा/ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरुक करने उद्देश्य से आज दिनांक 28.09.2024 को साइबर सेल उत्तरकाशी व कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा पी0एम0 श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मातली में साइबर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय मे साइबर ठग नई-नई टैक्नोलॉजी का प्रयोग करके आम जनता को ठगी का शिकार बना रहे हैं, इससे बचने के लिए जागरुक होना बेहद जरुरी है, जागरुकता ही हमें साइबर अपराध से सुरक्षित रख सकती है। छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध से अपने आपको सुरक्षित रखने हेतु साइबर सुरक्षा टिप्स जैसे- अपना OTP किसी के साथ साझा न करने, अनजान नम्बरों से व्हट्सएप्प या अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आयी वीडियो कॉल को स्वीकार न करने, मैसेज अथवा मेल के माध्यम से प्राप्त अनजान लिंक पर क्लिक न करने, वॉइस क्लोनिंग, फर्जी लोन एप, डीजिटल अरेस्ट आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 के बारे में अवगत कराते हुये किसी भी प्रकार की साइबर/वित्तीय धोखाधड़ी की घटना होने पर तुरन्त उक्त नम्बर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करने हेतु बताया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments