आप को बता दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू में प्रवासी उत्तराखंडियों से की मुलाकात, सांस्कृतिक संरक्षण के प्रयासों की सराहना की
जम्मू: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जम्मू में प्रवासी उत्तराखंडी समुदाय के भाइयों-बहनों से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी को प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा जम्मू में देवभूमि की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि प्रवासी उत्तराखंडी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े हुए हैं और इसके संवर्धन के लिए अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रवासी समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंडवासी अपने अथक परिश्रम और लगन से देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों की समस्याओं के समाधान और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रवासी समाज से अपील की कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहर को और भी मजबूत करें और अपने बच्चों को उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं से अवगत कराएं, ताकि आने वाली पीढ़ी भी अपनी जड़ों से जुड़ी रह सके।
इस मुलाकात के दौरान प्रवासी उत्तराखंडियों ने मुख्यमंत्री धामी के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आने का निमंत्रण दिया।



