Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडधार्मिक स्थलों पर अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, नशे...

धार्मिक स्थलों पर अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, नशे में मारपीट करने वाले युवक गिरफ्तार

आप को बता दे

धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस का सघन चैकिंग अभियान जारी। .

अराजक तत्वों पर पुलिस का सिकंजा

कोतवाली पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों में चैकिंग अभियान चलाते हुए अराजक तत्वों के विरुद्व की कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक, महोदय बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके द्वारा धार्मिक स्थलों में शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत चैकिंग अभियान चलाते हुए अराजक तत्वों के विरुद्व कड़ी कार्यवाही करने के लिए सभी सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में दिनांक: 18/09/2024 को कोतवाली पुलिस टीम को नगर क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान बागनाथ मन्दिर परिसर के पास सरयू बगड़ पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा शराब पीकर आपस में मारपीट/गाली गलौच करने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा तो 04 युवक नशे की हालत में आपस में मारपीट व गालीगलौच कर शांति व्यवस्था भंग करते हुए पाये गये। पुलिस द्वारा अराजक तत्वों का मैडिकल कराकर गिरफ्तार कर कोतवाली बागेश्वर में सम्बन्धितो के विरुद्ध 170 बी0एन0एस0एस0 के तहत कार्यवाही की गयी।

जनपद पुलिस का धार्मिक स्थलों/सार्वजनिक स्थलों में उक्त चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम
1.का0 नीरज वाणी
2.का0गिरीश बजेली

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments