आप को बता दे
कांग्रेस और JKNC का समर्थन राष्ट्रविरोधी सोच का प्रतीक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा धारा 370 और 35A पर कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) का समर्थन करने को कड़ी आलोचना का विषय बताया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि इन दोनों दलों की सोच हमेशा से राष्ट्रविरोधी शक्तियों के समान रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा उन विचारों का समर्थन किया है जो पाकिस्तान की भारत विरोधी ताकतों को पोषित करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आतंकवाद, अलगाववाद, और जिहादियों का समर्थन करने वाले तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि चाहे एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगना हो या भारतीय सेना पर अनुचित टिप्पणी करना, राहुल गांधी और उनकी पार्टी हर बार भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रही है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि अब चाहे वह कांग्रेस और उसके सहयोगियों का कितना भी समर्थन कर ले, कश्मीर में धारा 370 कभी नहीं लौटेगी। कश्मीर की जनता अब विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है, और यह यात्रा अब रुकने वाली नहीं है।



