आप को बता दे
जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति का ‘कमल’ खिलेगा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के समर्थन में की जनता से अपील
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के बसोहली विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर में भाजपा प्रत्याशी श्री दर्शन सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से अपील की कि कश्मीर के सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास की रफ्तार बढ़ी है। अब घाटी में न तो स्कूल बंद होते हैं और न ही युवाओं के हाथों में पत्थर या हथियार हैं। बल्कि अब वे हुनरमंद हो रहे हैं, जिससे कश्मीर का उज्ज्वल भविष्य तैयार हो रहा है। 2019 के बाद से कश्मीर में पर्यटकों की संख्या ढाई गुना बढ़ी है, और केंद्र सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता इस बार चुनाव में जाति और धर्म के आधार पर बांटने वाली पार्टियों को करारा जवाब देने का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है, और कश्मीर में विकास और शांति का ‘कमल’ खिलेगा।




