आप को बता दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल के 3 वर्षों के सफल कार्यकाल पर दी शुभकामनाएं
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह जी को उनके तीन वर्षों के सफल कार्यकाल की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने राज्यपाल महोदय के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर राजभवन में आयोजित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ में भी सहभागिता की। उन्होंने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेकते हुए प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और मंगल के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा, “माननीय राज्यपाल महोदय के कुशल नेतृत्व में राज्य ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन प्रदेश के लिए प्रेरणादायक रहेगा।”
इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आध्यात्मिक माहौल देखा गया।



