आप को बता दे
सी0ओ0 उत्तरकाशी द्वारा ली गयी पीस मीटिंगअनन्त चतुर्दर्शी, ईद व विश्वकर्मा जयंती पर्व के दौरान की गयी शान्ति/कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील

आगामी ईद-ए- मिलाद, विश्वकर्मा जयंती एवं भगवान गणेश को समर्पित अनन्त चतुर्दर्शी के पर्व को सकुशल एवं शान्ति तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के निर्देशन मे आज 14 सितम्बर 2024 को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री प्रशान्त कुमार द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी, जिसमें विभिन्न समुदाय के संभ्रान्त नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, मीटिंग में सी0ओ0 उत्तरकाशी द्वारा सभी से आगामी पर्व के सम्बन्ध में चर्चा-परिचर्चा करते हुये त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द, भाईचारा व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी। इस दौरान उनके द्वारा सभी प्रबुद्धजनों से आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में फीड बैक लेते हुये समस्या व सुझावों को भी सुना गया। सभी सम्भ्रान्त नागरिकों द्वारा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिया गया। सी0ओ0 उत्तरकाशी द्वारा सभी को आगामी त्यौहारों के लिए शुभकामनाएं दी गयी।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी श्री अमरजीत सिंह, निरीक्षक अभिसूचना इकाई श्री दीपक रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।



