Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग सुरंग मरम्मत कार्य का संयुक्त निरीक्षण: सीओ और एसडीएम ने दिए...

रुद्रप्रयाग सुरंग मरम्मत कार्य का संयुक्त निरीक्षण: सीओ और एसडीएम ने दिए समयबद्धता और सुरक्षा के कड़े निर्देश

आप को बता दे

सीओ रुद्रप्रयाग व एसडीएम रुद्रप्रयाग ने सुरंग मरम्मत कार्य का किया संयुक्त निरीक्षण

आज पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल के साथ वर्तमान समय में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलनी पुल से लगभग 400 मीटर दूरी पर स्थित पौराणिक सुरंग में चल रहे मरम्मत/निर्माण कार्यों की प्रगति निरीक्षण किया।

दोनो अधिकारियों ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को यथाशीघ्र कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा तथा आमजनमानस के आवागमन को सुगम तथा सुविधाजनक बनाने हेतु समयबद्धता का ध्यान रखते हुए कार्य को समय से पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए गये। साथ ही कार्य करने वाले मजदूरों से पूर्ण सुरक्षा उपकरणों एवं सुरक्षा मानकों के साथ ही कार्य लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान एसएचओ रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला भी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments