Sunday, December 28, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडCM पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृत भारती की गोष्ठी का शुभारंभ किया,...

CM पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृत भारती की गोष्ठी का शुभारंभ किया, प्रदेश में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर की महत्वपूर्ण घोषणाएं

आप को बता दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अखिल भारतीय गोष्ठी का शुभारंभ, संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भूपतवाला, हरिपुरकलां, देहरादून में आयोजित संस्कृत भारती की अखिल भारतीय गोष्ठी के शुभारंभ सत्र में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्री वेद व्यास मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सनातन संस्कृति के इतिहास और वैदिक काल के समस्त वेद, पुराण और शास्त्र संस्कृत में रचे गए हैं। संस्कृत की इस महान परंपरा को जनसामान्य की भाषा बनाने हेतु संस्कृत भारती द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रदेश में कक्षा 1 से 5 तक संस्कृत पाठशालाएं शुरू की जा रही हैं। इसके साथ ही, सरकारी कार्यालयों की नाम पट्टिकाएं हिंदी के साथ संस्कृत में भी लिखी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में प्रदेश के बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के नाम भी हिंदी के साथ संस्कृत में लिखे जाएंगे, जिससे संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments