Sunday, February 22, 2026
Google search engine
HomeBlogसार्वजनिक स्थानो में हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने सिखाया क़ानून...

सार्वजनिक स्थानो में हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने सिखाया क़ानून का पाठ

सार्वजनिक स्थानो में हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने सिखाया क़ानून का पाठ

वीकेंड में देर रात्रि अलग- अलग स्थानो में कुछ व्यक्तियो द्वारा हुड़दंग किये जाने की पुलिस को मिली थी सूचना

पहाड़ की दहाड़ न्यूज 

पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले 10 छात्रों को किया गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये है निर्देश

सार्वजनिक स्थानों में हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है।

उंक्त निर्देश के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस को देर रात्रि में बिधोली पौधा क्षेत्र में अलग अलग स्थानो पर स्थित हॉस्टल के बाहर सार्वजनिक स्थान पर छात्रों द्वारा सरेआम हुड़दंग करने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय यूनिवर्सिटी में पड़ने वाले 10 छात्रों को अलग- अलग स्थानो से हिरासत में लिया गया, जिनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त सभी छात्रों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी को भी रिपोर्ट भेजी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments