Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी सोनिका को दी गई भावपूर्ण विदाई, जी-20 और लोकसभा चुनावों की...

जिलाधिकारी सोनिका को दी गई भावपूर्ण विदाई, जी-20 और लोकसभा चुनावों की सफलता के लिए सराहा गया

आप को बता दे
देहरादून दिनांक 05 सितम्बर 2024 (जि.सू.का), निर्वतमान जिलाधिकारी सोनिका को कलेक्टेªट के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई दी गई। इस दौरान अधिकारियों/कार्मिको द्वारा जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के 02 वर्ष के कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके सानिध्य में किये गए कार्यों को याद किया। जिलाधिकारी रहते हुए श्रीमती सोनिका के मार्गदर्शन/निर्देशन जी-20, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024  सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये गए। अधिकारी/कार्मिकों द्वारा उनके सानिध्य में किये गए कार्यों को सराहा तथा उनको नई पारी की शुभकामना दी। 
निर्वतमान जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब आप जनपद स्तर पर कार्यरत होते है, तो आपके जनमानस, असहाय, जरूरतमदों की सेवा करने का सीधा अवसर प्राप्त होता है, यदि आप किसी की मदद करते हैं तो आपको अलग प्रकार की संतुष्टि प्राप्त होती है। उन्होंने जनपद में हुए बड़े आयोजन जी-20, वाई-20, ग्लोबर इन्वेस्टर समिट तथा लोकसभा निर्वाचन को सफलतापूर्व सम्पन्न कराने में टीम भावना को सराहा तथा आशा व्यक्त कि भविष्य में इसी प्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करेगें।
निर्वतमान जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी/कार्मिक यह ध्यान रखे यदि कोई न्याय की आस में उनके दरवाजे तक आया है तो उसे लौटाएं नही बल्कि उसका पूर्ण पक्ष जानते हुए न्याय संगत कार्य करें, यदि आप किसी को आशा की किरन दिखाते हैं उसका कोई मोल नही है। गरीब, असहाय, जरूरतमदों की समस्याओं का निराकरण करने पर आपको अलग से प्रसन्नता की अनुभूति होगी।  उन्होंने सहयोग हेतु कलेक्टेªट परिवार सहित जनपद के सभी विभागों के अधिकारी, कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, ज्वाइंट मजिस्टेªट सदर अनामिका, ज्वांईट मजिस्टेªट कालसी गौरी प्रभात, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी चकराता अपर्णा ढौंडियाल, विकासनगर विनोद कुमार, ऋषिकेश कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष आशीष जोशी, जिला सचिव अनुज कुमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश भट्ट, सरंक्षक हरीश पाण्डेय, पूर्व सचिव सुशी बडोनी सहित कलेक्टेªट अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments