Thursday, February 12, 2026
Google search engine
HomeBlogदेहरादून में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, अपराध में संलिप्तता पर कड़ी कार्रवाई की...

देहरादून में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, अपराध में संलिप्तता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी: SSP के सख्त निर्देश

आप को बता दे

एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर जनपद के सभी थानों पर में हिस्ट्रीशीटरों की कराई गई परेड

परेड के दौरान उपस्थित हुए हिस्ट्रीशीटरो को किसी अपराध में संलिप्त न होने की दी स्पष्ट हिदायत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शान्ति/कानून व्यवस्था को बनाये रखते हुए अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जनपद के सभी हिस्ट्रीशीटरो की नियमित निगरानी व उनका भौतिक सत्यापन करने के लिए उनकी थाने पर परेड कराने के निर्देश दिए गये है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद नगर व देहात क्षेत्र के सभी थानों में हिस्ट्रीशीटरो की परेड करवाई गई।

इस दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरो को किसी भी प्रकार के अपराध मे संलिप्त न होने तथा उनके विरुद्ध कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में अवगत कराया गया। उक्त के अतिरिक्त सभी हिस्ट्रीशीटरो के नवीनतम फोटोग्राफ व निवास सम्बन्धी विवरण को सम्बन्धित अभिलेखो मे अध्यावधिक किया गया। इस दौरान सभी हल्का प्रभारी व बीट कर्मचारियों को हिस्ट्रीशीटरो की नियमित रूप से निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments