Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी पुलिस ने 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 शातिर...

पौड़ी पुलिस ने 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

आप को बता दे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में ‘नशा मुक्त देवभूमि’ के संकल्प को साकार करती पौड़ी पुलिस।

पौड़ी पुलिस ने 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है, जिसके क्रम में-

कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत दिल्ली फार्म रोड़ के पास से अभियुक्त अमित शर्मा निवासी- ग्राम पूरनपुर गढी थाना नजीबाबाद को 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपील:-

यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो. न. 7060470047 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। पौड़ी पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम / अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

अभियुक्त का नाम पताः-
अमित शर्मा पुत्र अमनेष शर्मा निवासी- ग्राम पूरनपुर गढी थाना नजीबाबाद बिजनौर उ0प्र0

बरामद माल का विवरणः-
06 पेटी नाइट किंग अवैध अंग्रेजी शराब

पंजीकृत अभियोगः-
1- मु0अ0सं0 223/2024, धारा 60/72 आबकारी अधि0

पुलिस टीम-
1- हे0कानि0 बिजपाल – कोतवाली कोटद्वार
2- का0 287 नापु पवनीश कवि- कोतवाली कोटद्वार
3- रि0आ0 596 नापु मंजुल -कोतवाली कोटद्वार
4- का0 चालक मुकेश कुमार-कोतवाली कोटद्वार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments