Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडशिक्षा के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन का योगदान सदैव अमर रहेगा: मुख्यमंत्री...

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन का योगदान सदैव अमर रहेगा: मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

आप को बता दे

 गुरु पूरे समाज के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, उन्होंने न केवल हमें शिक्षा दी है बल्कि हमारी सोच और दृष्टिकोण को भी बदला है। इस शिक्षक दिवस और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें समर्पित श्रद्धांजलि!

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने शासकीय आवास पर डॉ. राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, वे सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगे। उन्होंने न सिर्फ शिक्षा का महत्व बताया, बल्कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को भी प्रमुखता दी। हमारे वेदों में भी गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है, और हमारे शिक्षकों ने हमें सही दिशा में अग्रसर करने का कार्य किया है।”

मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments