Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंड500 वर्षों पुरानी हिलजात्रा हमारी सांस्कृतिक धरोहर की पहचान: मुख्यमंत्री धामी ने...

500 वर्षों पुरानी हिलजात्रा हमारी सांस्कृतिक धरोहर की पहचान: मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ महोत्सव में वर्चुअल रूप से दी शुभकामनाएं

आप को बता दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में आयोजित हिलजात्रा महोत्सव में वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर अपनी शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोरघाटी की ऐतिहासिक हिलजात्रा हमारी आस्था, विश्वास और समृद्ध परंपराओं की प्रतीक है। यह महोत्सव न केवल हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है, बल्कि पिथौरागढ़ को 500 वर्षों से एक विशिष्ट पहचान भी प्रदान कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हमारे पारंपरिक पर्व और मेले आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित और संरक्षित रहें। इसके लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर सहयोग किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि इस तरह के पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और समृद्ध करने का कार्य करते हैं, जिससे हमारी परंपराओं को मजबूती मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments