आप को बता दे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार” वितरण, शिक्षकों को दी शुभकामनाए
देहरादून, 5 सितम्बर 2024:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार” वितरण समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने और शिक्षा में तकनीकी का समावेश कर विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार द्वारा शिक्षकों और विद्यार्थियों के उत्थान हेतु कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को उन्होंने हार्दिक शुभकामनाएं दीं।




