Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडए0एच0टी0यू0 पिथौरागढ़ की टीम ने स्कूल में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

ए0एच0टी0यू0 पिथौरागढ़ की टीम ने स्कूल में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

आप को बता दे

एस0पी0 पिथौरागढ़ ने पुलिस को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं

सी0ओ0  परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ की ए0एच0टी0यू0 (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) प्रभारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम व चाईल्ड हैल्प लाईन की टीम द्वारा आज के0एन0उप्रेती रा0इ0का0 पिथौरागढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में मानव तस्करी के खतरों और उससे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

टीम ने मानव तस्करी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को इससे जुड़े खतरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे मानव तस्करी एक गंभीर अपराध है, और समाज के हर वर्ग को इसे रोकने के लिए सजग रहना चाहिए।
इसके बाद, ए0एच0टी0यू0 के विशेषज्ञों ने बच्चों को मानव तस्करी की पहचान, इससे बचने के उपाय और रिपोर्टिंग के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को जागरूक रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मानव तस्करी से संबंधित पम्पलेट और जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई। इस मौके पर हे0 का0 प्रो0 तारा बोनाल, का0 रणवीर कम्बोज, चाईल्ड हैल्प लाईन से लक्ष्मण सिंह, बबीता व शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments