आप को बता दे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत आज धर्मपुर विधानसभा में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सम्मानित कार्यकर्ताओं से संवाद किया और पार्टी के मूल्यों पर प्रकाश डाला।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के सिद्धांतों पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी “राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम” के आदर्शों पर चलती है। उन्होंने बताया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो मूल्यों और आदर्शों की राजनीति करती है, जिससे पिछले 10 वर्षों से देश में राजनीतिक स्थिरता बनी हुई है।
रावत ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बेहतर कल के लिए भाजपा से जुड़ें और इस वट वृक्ष को मजबूत बनाएं। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत 02 सितम्बर से 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके भाजपा का सदस्य बना जा सकता है।

इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा की सशक्तिकरण और विकसित भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।



