Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपेरिस पैरालंपिक में अवनि लेखरा को स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम धामी...

पेरिस पैरालंपिक में अवनि लेखरा को स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम धामी ने दी बधाई

आप को बता दे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में प्रदेश में पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ‘गोट वैली योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 3000 से अधिक पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा दे रही है, जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी में सुधार हो रहा है।

टिहरी स्थित श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागराज देवता की पूजा-अर्चना और हवन किया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और राज्य की उन्नति के लिए नागराज देवता से प्रार्थना की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पेरिस पैरालंपिक में 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पैरालंपिक निशानेबाज अवनि लेखरा को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “अवनि ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्हें भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।”

मुख्यमंत्री धामी ने अवनि की जीत को देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments