आप को बता दे
टिहरी में आयोजित श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें स्थानीय लोगों के आत्मीय स्वागत से बहुत खुशी हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार टिहरी जिले के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

धामी ने यह भी बताया कि सरकार कांगुड़ा समेत टिहरी जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है और इसके लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।




