Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeआपकी सरकारमुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश,...

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, वरुणावत लैंडस्लाइड और जानकीचट्टी के कार्यों में तेज़ी लाने पर जोर

आप को बता दे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आपदा प्रबंधन और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उच्चाधिकारियों के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिलाधिकारियों से भी बातचीत की गई। उन्होंने अतिवृष्टि से हुए नुकसान और राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी को वरूणावत लैंडस्लाइड जोन के उपचार के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस काम में IIT रुड़की और THDC की मदद लेने की बात भी कही है। इसके अलावा, जानकीचट्टी और आसपास के क्षेत्रों के उपचार और विस्तारीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments