Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडथाना झूलाघाट पुलिस की स्थानीय लोगों और एसएसबी के साथ गोष्ठी: शांति...

थाना झूलाघाट पुलिस की स्थानीय लोगों और एसएसबी के साथ गोष्ठी: शांति और अपराध नियंत्रण पर हुई चर्चा

आप को बता दे

एस0पी0  रेखा यादव के निर्देशन में, सी0ओ0 परवेज अली द्वारा स्वयं भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा जागरूकता अभियान में अन्य थानों का भी पर्यवेक्षण किया जा रहा है । जिस क्रम में थानाध्यक्ष झूलाघाट  आरती द्वारा कस्बा भटेडी व कस्बा झूलाघाट के सम्भ्रान्त व्यक्तियों / व्यापार संघ पदाधिकारियों एवं एस0एस0बी0 के साथ संयुक्त रूप से गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिनमें निम्नलिखित बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया व सभी को जागरूक किया गया।

➡ वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साईबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीको कें बारे में जागरूक किया गया।

➡ मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुऐ उनसे बचाव के तरीकों के बारें में जागरूक किया गया।

➡ यातायात के नियमों के बारें मे जानकारी देते हुए सदैव यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।
साथ ही 01जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नए कानून 1- भारतीय न्याय संहिता 2023, 2- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं 3 – भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में भी विस्तृत जानकारी देकर देते हुए उसकी विशेषताओं के सम्बन्ध में बताया गया ।

➡ महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त की गयी तथा पुलिस सहायता न0-112, 1930 की जानकारी दी गयी ।
एसएसबी के साथ भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों / बार्डर चैकिंग / अवैध पदार्थों व अन्य समाग्री की तस्करी / मानव तस्करी तथा थाना पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग के आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी से आपसी समन्वय से कार्य करने की अपेक्षा की गयी ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments