Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी पुलिस ने होटल में लगी एल.ई.डी टीवी चोरी करने वाले शातिर...

पौड़ी पुलिस ने होटल में लगी एल.ई.डी टीवी चोरी करने वाले शातिर चोर को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार।

आप को बता दे

पौड़ी पुलिस ने होटल में लगी एल.ई.डी टीवी चोरी करने वाले शातिर चोर को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार।

दिनांक 04.08.2024 को वादी  राजन शाह, निवासी- रतनपुर कुम्भीचौड, कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया किस अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के होटल कार्बेट से एल.ई.डी टीवी चोरी कर दिया है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 -198/24, धारा-305 (A) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया।

जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी व सीसीटीवी कैमरों के आधार पर उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त फैसल को दिनांक 04.08.2024 को बडोला गली काशीरामपुर मल्ला कोटद्वार से मय चोरी की एल.ई.डी टीवी कम्पनी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही का गयी।

नाम पता अभियुक्त
फैसल (उम्र-26 वर्ष) पुत्र मौ0 युनूस, निवासी- गांधी गली लकडीपडाव, कोटद्वार, पौडी गढवाल

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-198/2024, धारा-305 (A) B.N.S

बरामद माल
एल.ई.डी टीवी बी0पी0 कम्पनी माँडल न0-S2100

पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा
2. अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार
3. मुख्य आरक्षी 86 ना0पु0 धनपाल
4. रिक्रुट आरक्षी 565 ना0पु0 गौरव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments