Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचम्पावत पुलिस और जिला चिकित्सालय ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और स्लीप...

चम्पावत पुलिस और जिला चिकित्सालय ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और स्लीप एपनिया से बचाव के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित किया

आप को बता दे
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करने/ SLEEP APNEA बीमारी से वाहन चालकों को बचाये जाने हेतु चम्पावत पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय के सहयोग से लगाया गया चिकित्सा शिविर
102 वाहन चालको में से 15 वाहन चालको में पाये गये SLEEP APNEA बीमारी के लक्षण,चिकित्सकों द्वारा सभी को दिये गये SLEEP APNEA बीमारी से बचने के टिप्स
यातायात निदेशालय, देहरादून उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में  अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम कराये जाने हेतु वाहन चालकों में हो रही SLEEP APNEA नामक बीमारी के मध्येनजर वाहन चालको का स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम आज दिनांक 05.08.2024 को जनपद चम्पावत के कोतवाली चम्पावत कार्यालय में हयात सिंह, प्रभारी निरीक्षक, यातायात तथा प्रताप सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली चम्पावत के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय चम्पावत के चिकित्सको के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । 
उक्त शिविर के माध्यम से ज़िला चिकित्सालय के फिज़िशियन डाक्टर दीपक  सिंह  रावत की टीम द्वारा 102 वाहन चालकों का टेस्ट किया गया । जाँच  के  दौरान  15 वाहन  चालकों  में SLEEP APNEA  के  लक्षण पाए  गए  जिन्हे चिकित्सकों  द्वारा  वजन  कम  करने, 7 घंटे  की  नींद  पूरी  करने,  सही  खान  पान रखने और  अधिक  समस्या  वाले  चालक  को  ऑप्रेशन  की  सलाह भी  दी  गयी  ।
क्या होता है स्लीप एप्नीया-
स्लीप एप्निया एक स्लीप डिसऑर्डर है जिसमें सोने के दौरान सांस लेने में बाधा आती है। इसमें सोने के दौरान सांस लेने की प्रक्रिया बार-बार रुक जाती है या धीमी हो जाती है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। स्लीप एप्निया के कारण व्यक्ति को सोने में परेशानी होती है, थकान महसूस होती है, और दिन में नींद आने लगती है। 
स्लीप एप्निया के तीन मुख्य प्रकार हैं:-
1. ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया (ओएसए): यह सबसे आम प्रकार है, जिसमें वायुमार्ग अवरुद्ध हो जाता है।
2. सेंट्रल स्लीप एप्निया (सीएसए): इसमें मस्तिष्क सांस लेने के लिए सही संकेत नहीं भेजता है।
3. मिश्रित स्लीप एप्निया: इसमें ऑब्सट्रक्टिव और सेंट्रल स्लीप एप्निया दोनों के लक्षण होते हैं।
स्लीप एप्निया के कारणों में शामिल हैं:
– मोटापा
– गले की संरचना में समस्याएं
– नाक की समस्याएं
– हार्मोनल असंतुलन
– नींद की गोलियों का सेवन
– शराब का सेवन
स्लीप एप्निया के लक्षणों में शामिल हैं:
– सोने के दौरान सांस लेने में बाधा
– सोने में परेशानी
– दिन में नींद आना
– थकान महसूस करना
– सिरदर्द
– चिड़चिड़ापन
स्लीप एप्निया का निदान करने के लिए डॉक्टर स्लीप स्टडी या पॉलीसोम्नोग्राफी (पीएसजी) का सुझाव दे सकते हैं। इसके उपचार में जीवनशैली में परिवर्तन, सीपीएपी मशीन का उपयोग, और सर्जरी शामिल हो सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments