आप को बता दे
अपने परिजनों के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले पिता-पुत्र को थाना जाजरदेवल पुलिस ने कराई हवालात की सैर
ड्रिंक एण्ड ड्राइव में एक वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन किया सीज
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने व ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले कुल 85 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही
एस0पी0 पिथौरागढ़, के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग/ लड़ाई-झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने व ड्रिंग एण्ड ड्राइव वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध लगातार सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
जिस क्रम में विगत दिवस सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए क्रमशः-

थाना जाजरदेवल पुलिस को मड़खड़ायत निवासी एक महिला ने शिकायती प्रार्थना पत्र मिला था कि उसके पति व ससुर उसके व उसकी सास के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं । उक्त मामले में आवश्यक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री प्रकाश पाण्डे मय टीम हे0 का0 मनोज कुमार, हे0 का0 सुरेन्द्र मनराल, का0 चालक प्रकाश नगरकोटी, शिकायतकर्ता के घर पहुँचे तथा उक्त पारिवारिक मामले को सुलझाने का प्रयास किया । पुलिस टीम के समझाने पर उक्त दोनों व्यक्ति पूरन सिंह मेहता निवासी मड़खड़ायत पिथौरागढ़ व भरत सिंह मेहता उर्फ विक्की निवासी उपरोक्त और अधिक उत्तेजित होकर हल्ला गुल्ला करने लगे । इससे पहले कि वह दोनों पिता- पुत्र कोई अप्रिय घटना कारिक करते, पुलिस टीम द्वारा दोनों को धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 के तहत गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक नवीन सिंह निवासी गैठना पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष थल अम्बी राम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक संजय कुमार निवासी संगोड़ थाना थल पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने/ लड़ाई-झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कुल 85 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।




