आप को बता दे
कल दोपहर में बड़कोट, बगासु के पास 1 गोवंश की यमुना नदी के बीच टापू पर फंसे होने की सूचना पर फायर व SDRF की टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर यमुना नदी के तेज धाराओं के बीच फंसी गाय को बाहर निकालने के लिये रेस्क्यू कार्य शुरु किया गया, किन्तु नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण कल गाय को रेस्क्यू करने में सफलता नहीं मिल पायी थी। आज 04.08.2024 को पुलिस, फायर व SDRF की टीम द्वारा पुनः रेस्क्यू करते हुये कड़ी मशक्क़त के बाद यमुना की तेज धाराओं के बीच फंसे गोवंश को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।







