आप को बता दे
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में,क्षेत्राधिकारी परवेज अली के नेतृत्व में साइबर सैल, फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट व जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा साइबर फ्रॉड तथा अन्य आर्थिक धोखाधड़ी से सम्बन्धित मामलों में जागरूकता के साथ- साथ प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
जिस क्रम में गोविन्द सिंह खोलिया द्वारा पिथौरागढ़ पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि एक व्यक्ति ने उनसे जमीन दिलाने के नाम पर 5 लाख रूपये ले लिये । अब वह न तो जमीन दे रहा है और न ही पैसे वापस कर रहा है । जनपद की फाइनेन्सियल फॉड यूनिट द्वारा जाँच पड़ताल की तथा आवश्यक दस्तावेज चैक करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गयी तथा शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि उसके खाते में वापस लौटाई गयी । शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
एफ0एफ0यू0 टीम का विवरण:-
1. उ0नि0 मनोज पाण्डेय- प्रभारी 2. हे0 का0 अशोक कुमार, का0 आनन्द राणा



