Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़: पुलिस, एस0ओ0जी0 और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने शहर के...

पिथौरागढ़: पुलिस, एस0ओ0जी0 और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने शहर के मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की जोरदार कार्रवाई

आप को बता दे

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस, एस0ओ0जी0 व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा शहर के मेडीकल स्टोरों में की ताबड़तोड़ छापेमारी

अनियमितताएं पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोरों के लाइसेन्स निरस्त की कार्यवाही

एक मेडीकल स्वामी, मेडीकल की आड़ में क्लीनिक चलाकर लोगों की जिन्दगी के साथ कर रहा था खिलवाड़, मेडीकल किया सीज

एस0पी0 रेखा यादव के निर्देशन पर सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस, एस0ओ0जी0 व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा शहर के मेडीकल स्टोरों में छापेमारी की गयी । इस दौरान टीम द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत लगभग 10 मेडिकल स्टोरों की चैकिंग की गयी । चैकिंग के दौरान तीन मेडीकल स्टोरों में अनियमितताएं पाई गयी जिनके लाइसेंस निरस्त करने हेतु सम्बन्धित को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है । कस्बा विण में स्थित एक मेडीकल स्टोर स्वामी द्वारा मेडीकल की आड़ में क्लीनिक चलाया जा रहा था । उक्त मेडीकल स्वामी के लाइसेन्स की अवधि विगत 2 वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुकी थी । उक्त मेडीकल को मौके पर ही सीज किया गया तथा रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रेषित की गयी । इस दौरान एस0एच0ओ0 कोतवाली राजेश यादव, प्रभारी एस0ओ0जी0 मनोज पाण्डे, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट मय टीम के उपस्थित रहे ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments