Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ग्राउंड जीरो पर, रेस्क्यू टीमों को दे रहे...

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ग्राउंड जीरो पर, रेस्क्यू टीमों को दे रहे आवश्यक निर्देश और पैदल यात्रा मार्गों पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने का भरोसा

आप को बता दे

ग्राउण्ड जीरो पर रहकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक दे रहे रेस्क्यू टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश, साथ ही पैदल यात्रा मार्गों पर फंसे हुए यात्रियों की हौसला अफजाई कर उनको सुरक्षित निकालने का दे रहे भरोसा

गत दिवस हुई अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ धाम पैदल मार्ग में अलग-अलग जगहों पर फंसे यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के लिए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ0 सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान निरन्तर जारी है।

इस समय लिंचोली हैलीपैड से हैलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ करते हुए यात्रियों को शेरसी हैलीपैड पर सुरक्षित लाया जा रहा है। इस कार्य हेतु कुल 04 हैलीकॉप्टर उपयोग में लाये गये हैं।

(अब तक कुल 240 यात्रियों का हैली से रेस्क्यू कर लिया गया है।) लिंचोली में फंसे लोगों को निकाले जाने के बाद भीमबली स्थित हैलीपैड से यात्रियों को सुरक्षित निकाला जायेगा।


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं भीमबली में उतरकर वहां के हालातों का जायजा लिया गया व फंसे हुए यात्रियों को आश्वस्त किया गया कि सभी को यहां से सुरक्षित भिजवाया जायेगा। उनके द्वारा सभी यात्रियों से वार्ता कर धैर्य बनाये रखने तथा अपना मनोबल उच्च रखने हेतु बताया गया। रेस्क्यू कार्य में लगी टीमों को सभी यात्रियों को कतारबद्ध किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।इसके अतिरिक्त एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला आपदा प्रबन्धन एवं जिला पुलिस के स्तर से पैदल मार्ग में अलग-अलग स्थानो पर फंसे यात्रियों को पहाड़ियों के बीच अस्थायी रास्ता तैयार कर दोनो तरफ से खड़े रहकर (एक टीम भावना के तौर पर कार्य करते हुए) सहारा देकर सुरक्षित स्थानों पर लाया जा रहा है। यह कार्यवाही निरन्तर जारी है। अब तक गौरीकुण्ड से 400 लोगों का सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल यह कार्य निरन्तर जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments