Sunday, December 28, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडफायर रेस्क्यू टीम बागेश्वर द्वारा पहाड़ी में फंसी बछिया को कड़ी मसक्कत...

फायर रेस्क्यू टीम बागेश्वर द्वारा पहाड़ी में फंसी बछिया को कड़ी मसक्कत से सकुशल निकालकर पहुंचाया पशु अस्पताल

आप को बता दे

दिनांक 19/07/2024 को समय 06:05 बजे कॉलर द्वारा FSSO के CUG मोबाइल फोन पर बैंक मनरबूंगा से आगे CMO ऑफिस के सामने सरयू नदी के पार सामने की पहाड़ी में गाय फसने की दी गई। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, FSSO गोपाल सिंह रावत के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में फायर रेस्क्यू यूनिट मय रेस्क्यू वाहन एवं उपकरण सहित घटना स्थल पर पहुंची जानकारी प्राप्त किए जाने पर ज्ञात हुआ कि बछिया पिछेल कई दिनों से खड़ी पहाड़ी की चट्टान पर घायल अवस्था में है।

➡ फायर रेस्क्यू टीम विशेष सावधानी और सुरक्षित तरीके से खड़ी पहाड़ी पर रोप द्वारा रैपलिंग कर बछिया तक पहुंची बछिया घायल अवस्था में पाई गई
➡ रेस्क्यू टीम द्वारा बछिया को स्ट्रेचर में सुरक्षित तरीके से बाधा और स्ट्रेचर द्वारा 1km तक नदी के किनारे-किनारे अत्यधिक जोखिमयुक्त सकरे मार्ग से सड़क तक पहुंचाया और सड़क से बछिया को फायर रेस्क्यू वाहन में रखकर पशु चिकित्सालय बिलोना में ले जाया गया, वेटरनरी डॉक्टर द्वारा बताया कि बछिया को विगत 03- 04 दिनों से पानी नहीं मिल पाने के कारण वह डिहाईड्रेशन की शिकार हो गई है। डॉक्टर द्वारा तत्काल ही बछिया का उपचार किया और ड्रिप चढ़ाई गई। अब बछिया पशु चिकित्सालय में सही दशा में हैं।


कार्यरत फायर रेस्क्यू टीम –

FSSO  गोपाल सिंह रावत
LFM नवीन जोशी
चालक चंद्र राम
चालक चंद्र प्रकाश
fm आनन्द सिंह
fm सोहन लाल
fm राजेंद्र तिरवा
fm सूर्य प्रकाश
fm राजेंद्र प्रसाद
fm रवि सिंह राणा
fm सुखदेव सिंह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments