Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडहरेला पर्व के अवसर में जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद के सभी...

हरेला पर्व के अवसर में जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना चौकियो में किया गया वृहद रूप में वृक्षारोपण

आप को बता दें

अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु वृक्षारोपण की महत्वता के बारे में सभी पुलिस कर्मियो को किया गया जागरुक 

आज दिनांक 16.07.2024 को उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के नेतृत्व में तथा वंदना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक महोदया चम्पावत की मौजूदगी में पुलिस लाईन चम्पावत प्रांगण में पुलिस बल द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक चंपावत सहित सभी पुलिस अधिकारी /कर्मचारीगणों द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के वृक्ष जैसे देवदार, मोरपंखी, बांज, अखरोट, काफल, नीबू, संतरा, तेजपत्ता आदि के पेड़ लगाये गये ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को प्रकृति एवं पर्यावरण को संरक्षित किए जाने हेतु वृक्षारोपण की महत्वता के बारे में जानकारी दी गई तथा सभी को उनके द्वारा लगाए गए वृक्षों की उचित देखभाल करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  चंपावत के निर्देशानुसार जनपद चंपावत के सभी थाना/ चौकी /अग्निशमन केंद्रो/पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय प्रांगण में वृहद रूप में वृक्षारोपण किया गया क्या।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments