Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में अपनत्व का भाव...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में अपनत्व का भाव लेकर पौड़ी पुलिस पहुँच रही एकल बुजुर्गों के द्वार।

आप को बता दें

पुलिस कर्मियों का सहारा व अपनापन पाकर बुजुर्ग खुद को और भी ज्यादा सुरक्षित कर रहे है महसूस।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में निवासरत एकल बुजुर्गों की कुशल क्षेम पूछने के साथ-साथ उनकी सहायता करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जनपद स्तर पर चलाई जा रही इस मुहिम को जमीन पर उतारते हुए विभिन्न मजबूरियों के चलते अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की खैर खबर लेने एवं उन्हें आवश्यकता अनुरुप उचित मदद देने के क्रम में जनपद की थाना पौड़ी, रिखणीखाल एवं थलीसैण पुलिस टीमों द्वारा एकल बुजुर्गो के घर जाकर उनसे मुलाकात की गयी और उनका हालचाल जानकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया गया। पुलिस टीम द्वारा बुजुर्गों को अपना मोबाइल नम्बर व आपातकालीन नम्बर डायल-112 दिया गया, ताकि वे किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को तुरन्त बुला सकें। घर में अकेले रह रहे बुजुर्गों पर पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि उन्हें अकेला समझ कर आपराधिक तत्व कोई वारदात कारित न कर सके व बुजुर्गों में भी सुरक्षा की भावना विकसित हो सके। अपने बीच पुलिस कर्मियों को पाकर बुजुर्ग खुद को और भी ज्यादा सुरक्षित महसूस करने लगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments