आप को बता दे
पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा दिए गए आदेश निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 13.7. 2024 को थाना लोहाघाट में चेतन रावत व0उ0नि0 थाना लोहाघाट द्वारा आगामी धार्मिक त्योहार मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पीस कमेटी/ मोहर्रम कमेटी /व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण व जनता के संभ्रांत नागरिकों की गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्टी में उपस्थित लोगों को निम्न दिशा निर्देश दिए गए
(1) मोहर्रम पर्व के दौरान नगर क्षेत्र में निकाले जाने वाले ताजियों की ऊंचाई कम से कम रखी जाए ताकि उक्त ताजिए विद्युत लाइन को प्रभावित न करें और कोई दुर्घटना होने से बचाव किया जा सके
(2) ताजिए निर्धारित रूट पर ही निकाले जाएं एवं निर्धारित समय अवधि में प्रारंभ व समाप्त कर दिए जाएं
(3) रात्रि में आयोजित जलसे के दौरान ध्वनि उपकरणों का प्रयोग माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए
(4) वर्तमान में मानसून व भारी वर्षा के कारण रात्रि में चोरी की घटनाएं होने की संभावना प्रबल है सभी स्थानीय दुकानदार सतर्क दृष्टि रखते हुए अपनी अपनी दुकान मैं सीसीटीवी कैमरे लगवाएं एवं रात्रि में दुकानों के बाहर लाइट ऑन रखें
(5) अपने-अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें एवं नाबालिगों को वाहन न चलाने दें



