आप को बता दे
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में दिनांक 14.07.2024 को जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष थाना रीठासाहिब के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना रीठासाहिब क्षेत्र से अभियुक्त प्रेम राम पुत्र स्व0 जीत राम, निवासी ग्राम परेवा, थाना रीठासाहिब, उम्र 70 वर्ष को 265 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना रीठासाहिब में मु0अ0सं0- 11/2024 अन्तर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ।
पुछताछ का विवरण-
अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पुछताछ मे बताया कि उसके द्वारा यह चरस छोटी-छेटी पुडियाओं में अपनी दुकान में लोगों को बेची जाती है ।
नाम/पता अभियुक्त-
1- प्रेम राम पुत्र स्व0 श्री जीत राम, निवासी ग्राम परेवा, हाल दुकानदार रीठासाहिब थाना रीठासाहिब, उम्र 70 वर्ष किलोग्राम चरस
बरामदगी – 265 ग्राम चरस ।
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 तेज कुमार, थाना रीठासाहिब
2- हे0कानि0 137 सीपी पूरन नाथ,थाना रीठासाहिब
3-कानि0 64 सीपी हयात सिंह,थाना रीठासाहिब
4- कानि0 295 सीपी मनोज कुमार,थाना रीठासाहिब



