Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडशराब के नशे में बिना नम्बर प्लेट व बिना DL के वाहन...

शराब के नशे में बिना नम्बर प्लेट व बिना DL के वाहन चलाने पर चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज

आप को बता दे 

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर  अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक वाहन चालकों व शराब के नशे में वाहन चलाने/यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 15/07/2024 को यातायात  जीवन सामन्त द्वारा थाना कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत वाहन चैकिंग के द्वौरान द्यांगण बायपास गरुड़ रोड के पास एक बिना नंबर प्लेट अल्टो कार को रोका, जिसे वाहन चालक सूरज भंडारी पुत्र बलबीर भंडारी निवासी ग्वान , थाना थराली जनपद चमोली चला रहा था कार में एक अन्य सवारी भी बैठी हुई थी। चालक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था।

 

जिस पर यातायात उ0नि0 द्वारा चालक का एल्कोमीटर परीक्षण किया गया तो चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई साथ ही चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं पाया गया। मौके पर चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments