उत्तराखंड दो सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों ने मारी बाजी

आपको बता दे
उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हराकर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है, मंगलौर में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार भडाना को हराया है, तो वही बदरीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी से अधिक मत प्राप्त किए हैं। ऐसे में अब मंगलौर सीट पर रिकाउंटिंग की चर्चा सामने आई है, जिस पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मंगलौर में काउंटिंग पूरी हो गई है। दूसरे प्रत्याशी की ओर से रि काउंटिंग की एप्लीकेशन आई है। अब वहां के आरओ को इस पर फैसला लेना है कि रि काउंटिंग होगी या नहीं।



