Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदिल्ली से घर से बिना बताये गायब हुये युवक को पौड़ी पुलिस...

दिल्ली से घर से बिना बताये गायब हुये युवक को पौड़ी पुलिस ने सकुशल मिलाया परिजनों से, परिजन हुये पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यशैली के मुरीद।

आप को बता दे 

दिनांक 06.07.2024 को कमल रौतेला पुत्र राम सिंह रौतेला, निवासी जैतपुर साउथ दिल्ली ने चौकी नीलकण्ठ पर सूचना दी कि उनका भाई कैलाश सिंह रौतेला निवासी उपरोक्त दिनांक 02.03.24 को घर से नौकरी हेतु बेंगलुरु के लिये निकला था जिसका अभी तक ना तो बेंगलरू में कुछ पता चल पा रहा है और ना ही वह घर वापस आया है। साथ ही उनके भाई द्वारा बताया गया कि कैलाश नीलकण्ठ क्षेत्र में किसी व्यक्ति के सम्पर्क में भी था। इस सूचना पर चौकी नीलकण्ठ पुलिस टीम द्वारा नीलकण्ठ के आस-पास पता किया गया तो पता चला कि गुमशुदा कैलाश सिंह रौतेला की शक्ल सूरत वाला व्यक्ति  यशपाल सिंह बिष्ट निवासी नीलकंठ के ढ़ाबे पर काम करता है। यशपाल सिंह निवासी उपरोक्त से पुलिस द्वारा संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया कि दि0 19.06.2024 को मेरे ढ़ाबे पर काम करने वाला युवक अपने ताऊ जी के बीमार होने की वजह से नीलकण्ठ से अपने घर जाने की बात कह कर चला गया था। पुलिस टीम द्वारा जिस वाहन से उक्त युवक नीलकण्ठ से ऋषिकेश गया उसका पता किया गया तो वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उसने उस युवक को खारास्रोत के आगे पेट्रोल पंप पर छोड़ा दिया था। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर ठोस पतारसी सुरागरसी कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त गुमशुदा कैलाश सिंह रौतेला को ग्राम धमान्दा, नीलकण्ठ क्षेत्र सकुशल बरामद किया गया। तत्पश्चात गुमशुदा के घर संपर्क कर उन्हें चौकी नीलकण्ठ बुलाकर आज दिनांक 11.07.2024 को गुमशुदा कैलाश सिंह को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा पौड़ी पुलिस की प्रशंसा कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

पुलिस टीमः-

1. उपनिरीक्षक  लक्ष्मण सिंह कुंवर 

2. मुख्य आऱक्षी  महेंद्र सिंह रावत

3. मुख्य आऱक्षी  प्रेम सिंह रावत

4. मुख्य आऱक्षी  सुमन कुमार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments