आप को बता दे
यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 172 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।
एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव के शख्त निर्देश पर जनपद पुलिस एक्शन मोड पर
सी0ओ0 पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों व मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुल 172 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही कर तीन वाहन सीज किये गये ।
उ0नि0 जावेद हसन चौकी प्रभारी चण्डाक व उ0नि0 योगेश कुमार चौकी प्रभारी ऐचोली द्वारा मय पुलिस टीम के वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः नितेश गोश्वामी निवासी चैंसर, पिथौरागढ़ व पंकज सिंह रावल निवासी रावलगांव पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज किया गया ।



