Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसीएम धामी द्वारा हरिद्वार में कांवड़ मेले 2024 की तैयारियों के संबंध...

सीएम धामी द्वारा हरिद्वार में कांवड़ मेले 2024 की तैयारियों के संबंध में आयोजित की गई बैठक समस्त अधिकारियों को दिए गए निर्देश

आप को बता दे 

हरिद्वार में कांवड़ मेला-2024 की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए साथ ही मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस की पुख्ता तैनाती की जाए तथा मेला क्षेत्र में ड्रोन से नजर रखी जाए। 

मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी सुविधाओं को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि घाट पर स्वच्छता एवं लाइट आदि की पूरी व्यवस्था हो। यातायात प्रबंधन पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाए साथ ही अप्रिय घटना से बचाव के लिए घाटों पर एसडीआरएफ की तैनाती की जाए। कांवड़ यात्रियों के लिए कांवड़ पटरी पर मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जाए।

हमारी सरकार सुरक्षित, सुगम एवं भव्य कांवड़ यात्रा के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। पिछले वर्ष 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे, इस साल यह आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। हमारी सरकार सभी शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments