Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनाबालिग द्वारा खतरनाक तरीके से बिना नम्बर प्लेट के वाहन (स्कूटी) चलाने...

नाबालिग द्वारा खतरनाक तरीके से बिना नम्बर प्लेट के वाहन (स्कूटी) चलाने पर वाहन चालक के संरक्षक का 25,000 ₹ का चालान कर वाहन किया सीज।

आप को बता दे 

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय कोण्डे  के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक वाहन चालकों व शराब के नशे में वाहन चलाने/यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 10/07/2024 को यातायात उ0नि0  जीवन सामन्त द्वारा थाना कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत वाहन चैकिंग के द्वौरान आरे मंडलसेरा बायपास के पास खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर बिना नंबर प्लेट स्कूटी को रोका और चैक किया तो पाया कि वाहन को एक बालक जिसकी उम्र मात्र 14 वर्ष थी , चला रहा था। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर मौके पर चालान मशीन से वाहन स्वामी का पता किया तो वाहन संख्या UK02B3013 ज्ञात हुआ। वाहन स्वामी/चालक की माता निवासी भेरू चोबत्ता चौरा बागेश्वर को मौके पर बुलाकर उनका 25,000₹ का चालान कर वाहन को सीज किया गया। तथा उक्त नाबालिग के अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना देने के बारे में बताकर नाबालिक को उसकी माता की सुपुर्दगी में दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments