आप को बता दे
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून से प्राप्त आदेश-निर्देशों के क्रम में एस0पी0 पिथौरागढ़ के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ के पर्यवेक्षण में, दिनाँक- 10.07.2024 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, श्री दया किशन के नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र पिथौरागढ़ द्वारा स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट (SPC) योजना के तहत राजकीय इण्टर कॉलेज गोरंगचौड़ में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं व शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- आग लगने का कारण, आग को बुझाने की विधियों, घरेलू गैस में तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में आग लग जाने पर उसे बुझाने की विधि तथा प्राथमिक अग्निशमन उपकरण (फायर एक्सटिंग्यूशर) के संचालन के बारे में सभी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

इसके अतिरिक्त वनाग्नि, आपदा व जीव रक्षा कार्यो के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की आग लगने सम्बन्धी घटना होने पर हेल्पलाइन नम्बर- 112 के माध्यम से फायर सर्विस को तुरन्त सूचना उपलब्ध कराने हेतु बताया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्या, दीक्षा पाल चन्द सहित पुष्पा चन्द, मंजू शाह, त्रिभुवन पाण्डेय, रघुनाथ भट्ट , महेश चन्द्र उपाध्याय आदि स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाये मौजूद रहे।




