Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडशिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक  टनकपुर द्वारा लिया गया टनकपुर क्षेत्र के...

शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक  टनकपुर द्वारा लिया गया टनकपुर क्षेत्र के सभी विवेचकों का लम्बित विवेचनाओं एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में आदेश कक्ष

आप को बता दे

विवेचना में गुणवत्ता लाते हुए त्वरित विवेचना करने तथा लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने संबंधी दिए गए निर्देश

 अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार जनपद चंपावत के सभी सर्किल/थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजीकृत अभियोग में की जाने वाली विवेचनाओं में गुणवत्ता लाने जाने तथा थानों में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का समय समय पर पर्यवेक्षण किए जाने हेतु सभी क्षेत्राधिकारियो एवं थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है।

   उक्त के क्रम में दिनांक 10.07.2024 को जनपद चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक  टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर के  सभी विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओ तथा प्रार्थना पत्रों आदि का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी विवेचकों को विवेचनाओ को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने, गुण दोष के आधार पर विधिक कार्यवाही करने, शिकायती प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कर तथा लंबित वारंटो को शत प्रतिशत तामिल कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments