Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने वीर शहीदों स्व0 श्री कमल सिंह एवं...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने वीर शहीदों स्व0 श्री कमल सिंह एवं स्व0  अनुज नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर संपूर्ण पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

आप को बता दे 

आतंकी हमले में शहीद हुये जनपद पौड़ी गढ़वाल के 02 वीर जांबाज।

देश की रक्षा के लिए जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में जनपद पौड़ी गढ़वाल के स्व0 श्री कमल सिंह पुत्र स्व.केशर सिंह निवासी ग्राम कर्तिया (नोदानु ), थाना एवं तहसील रिखणीखाल एवं स्व0 श्री अनुज नेगी पुत्र भारत सिंह, निवासी ग्राम -डोबरिया, थाना व तहसील रिखणीखाल दिनांक 08.07.2024 की रात्रि को आतंकी हमले में देश के लिए शहीद हो गये थे। दिनांक 09.07.2024 को शहीद स्व0 श्री कमल सिंह एवं स्व0 श्री अनुज नेगी के पार्थिव शरीर को भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से कोटद्वार लाया गया। जहाँ से उनके पार्थिव शरीरों को आज दिनाँक 10.07.2024 को उनके पैतृक निवास स्थानों ले जाया गया। जहाँ पर श्री लोकेश्वर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी तथा श्रीमती जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार आदि द्वारा शहीद वीर जांबाज स्व0 श्री कमल सिंह एवं स्व0 श्री अनुज नेगी को पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गयी। वीर जांवाज स्व0 श्री कमल वर्ष 2007 एवं वीर जांबाज स्व0 श्री अनुज वर्ष 2018 में भारतीय सेना के 22 वीं गढ़वाल राईफल में भर्ती हुये थे। आज पूरा देश इस प्रकार की घटना से बहुत दुखी है, वहीं दूसरी ओर ऐसे वीरों से देश खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। उत्तराखण्ड पुलिस परिवार इस दुख की घड़ी में शहीद परिवारों के साथ है एवं भगवान से प्रार्थना करते है कि शहीद वीर जांबाज स्व0  कमल सिंह एवं स्व0  अनुज नेगी के परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें एवम् दिवगंत आत्माओं को शान्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments