Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौडी पुलिस का स्कूलों में जनजागरुकता अभियान अनवरत जारी।

पौडी पुलिस का स्कूलों में जनजागरुकता अभियान अनवरत जारी।

आप को बता दे 

 छात्र-छात्राओं को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, बाल अपराध एवं गुड टच बैड टच के सम्बन्ध में दी गयी विस्तृत जानकारी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी गढ़वाल श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल/कॉलेजो में जनजागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार द्वारा हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, महिला सम्बन्धी अपराधों, मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति व गुड-टच, बैड-टच के विषय में जानकारी देकर बचने के उपाय बताये गये। साथ ही सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर तथा व्हाट्सएप आदि) से सम्बन्धित अपराधों, साइबर अपराधों की जानकारी तथा बचाव एवं साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930, आपात सहायता नम्बर डायल-112, उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मोड्यूल में सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने के बारे में जानकारी दी गयी। छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों व रिश्तेदारों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments