Thursday, February 26, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडक्षेत्राधिकारी बडकोट ने जवानों को दिये जरुरी निर्देश

क्षेत्राधिकारी बडकोट ने जवानों को दिये जरुरी निर्देश

आप को बता दे 

जनपद मे पिछले कुछ दिन से बारिश दौर लगातार जारी है, लगातार बरसात को देखते हुये आज दिनांक 06.07.2024 को पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेंद्र सिंह भण्डारी द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यात्री पंजीकरण केन्द्र दोबाटा, खरादी, पुलिस चौकी पालीगाड़ एवं संवेदशील स्थान डाबरकोट पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को सुरक्षित एवं सुचारु यात्रा व्यवस्था के निर्देश दिये गये, बारिश की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रुकवाने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों व पुलिस कंट्रोल रुम पर देने की हिदायत दी गयी। बरसात मे ड्यूटी के दौरान संवेदनशील स्थानों पर नियुक्त सभी जवानों को सर पर हेलमेट अनिवार्य रुप से धारण करने के निर्देश दिये गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments