Thursday, February 26, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडवाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा घटना को...

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आप को बता दे 

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी स्कूटी हुई बरामद

दिनांक 03-07-2024 को वादी सत्वेश्वर प्रसाद सती, निवासी कुंज विहार, नेहरूकालोनी द्वारा थाना नेहरूकालोनी में आकर एक प्रार्थना पत्र, अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के बाहर खडी उनकी स्कूटी चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध मे दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 – 217/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। 

वाहन चोरी की घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानध्यक्ष नेहरू कालोनी को घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, निर्गत आदेशो के क्रम में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आने-जाने वाले मार्गो की सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो को चैक किया गया, साथ ही घटना के सम्बंध में सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दिनांक 04/07/2024 को मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त शुभम उनियाल पुत्र जयप्रकाश उनियाल को मथुरावाला टी पॉइंट के पास से चोरी की गई स्कूटी नं0 यू0के0-07- एफएन-9031 के साथ गिरफ्तार किया गया। 

नाम पता अभियुक्त :-

शुभम उनियाल पुत्र जयप्रकाश उनियाल निवासी ग्राम केमसारी, थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 23 वर्ष 

बरामदगी :-

स्कूटी नंबर- यूू0के0- 07- एफएन- 9031

पुलिस टीम :

(1)-उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी 

(2)-हे0 कानि0 राजमोहन खत्री 

(3)-कानि0 नितिन सैनी 

(4)-कानि0 हेमंती नंदन बहुगुणा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments